मराठा तेतुका मेळवावा। एक निवेदनः- Facebook चे सदस्य बनावे। http://www.facebook.com/people/MarathiJagat-Ratlam/100002940520670 आपली उपस्थिती दर्शविण्याकरता खाली दिलेल्या कमेन्ट लिंक वर क्लिक करून आपले नाव आणि विचार व्यक्त करावे। If you are unable to see below MARATHI Text please click on View menu/ Encoding/ Unicode ( UTF-8)
Thursday, January 14, 2010
Sunday, December 6, 2009
Tuesday, November 24, 2009
नकली नोटों की पहचान व घरेलू दुर्घटनाओ में सावधानी-2।
श्री वसंत थत्ते ने कल यहाँ एक शिक्षाप्रद कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय नागरिकों को घरों में होने वाली विभिन्न दुर्घटनाओ से बचाव व सावधानिया एवं नकली नोट की पहचान आदि विषयों पर अत्यंत सारगर्भित जानकारियां दी।
अपने उदबोधन में उन्होने आज के वैज्ञानिक युग की विभिन्न प्रकार की मशीनों जैसे गैस (चुल्हा), प्रेशर कुकर, विभिन्न विद्युत उपकरण आदि, इनके इस्तेमाल से संबंधित सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण बातों की और धाय्नाकर्षण किया।
साथ ही आज की वर्तमान समस्या नकली व असली नोट को किस प्रकार पहचाना जावे, नोट बनने की प्रक्रिया आदि के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी से नागरिकों को अवगत कराया। इस प्रकार के अच्छे और शिक्षाप्रद कार्यक्रम में विभिन्न कारणों से नागरिकों की अपेक्षा से कम उपस्थिती ने निराश किया।
Sunday, November 22, 2009
नकली नोटों की पहचान व घरेलू दुर्घटनाओ में सावधानी।
नकली नोटों की पहचान एवं घरों में होने वाली विभिन्न दुर्घटनाओ से सावधानी व बचाव के बारे में उपयोगी जानकारी।
महाराष्ट्र समाज रतलाम के शिवाजी हॉल में दिनांक 23/11/2009 सोमवार को रात्री 8 बजे श्री वसंत थत्ते , मुंबई का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम नकली नोटों की पहचान एवं घरों में होने वाली विभिन्न दुर्घटनाओ से सावधानी व बचाव के बारे में उपयोगी जानकारी इस विषय पर होने जा रहा है। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। कृपया यह जानकारी अन्य मित्रों तक पहुचाने में मदद करें। धन्यवाद!!!
